{"_id":"5dbf1ba78ebc3e93b43478ce","slug":"iti-mathura-news-agr413560427","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमित संसाधन में आईटीआई की हालत सुधारेंगे : कपिल देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमित संसाधन में आईटीआई की हालत सुधारेंगे : कपिल देव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सीमित संसाधनों में आईटीआई के हालात सुधारे जाएंगे। इसके लिए प्रधानाचार्यों से बातचीत की जाएगी। वह रविवार को ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने वृंदावन आए थे। मंदिर के सेवायत तरुण गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया।
कपिल देव अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जो लोग शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगार हैं, उन्हें हम कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजगार दे रहे हैं। प्रतिवर्ष करीब चार लाख लोगों को रोजगार दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईटीआई में जो पुराने साधन हैं, उन्हीं सीमित साधनों से कैसे युवाओं को प्रशिक्षण दे सकते हैं, उनके परिणाम कैसे अच्छे आ सकते हैं।
इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में प्रदेश के सभी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों से बात की जा रही है। अयोध्या मसले पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का रामजन्म भूमि के मामले में निर्णय आएगा वह हमारे पक्ष में होगा। इस अवसर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य वाईपी सिंह व सुनील यादव आदि रहे।