फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Italian women came forward to help girls

Mathura News: इटली की महिलाएं सांदीपनि मुनि स्कूल की बालिकाओं की सहायता के लिए आगे आईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Italian women came forward to help girls
वृंदावन। इटली की महिलाओं के एक दल चैतन्य विहार स्थित सांदीपनि मुनि स्कूल में पढ़ रहीं निर्धन परिवार की बालिकाओं के लिए आगे आई हैं। वह यहां छात्राओं को रोजगार परक बनाने के लिए हस्तकौशल का प्रशिक्षण दिलाएंगी।
विज्ञापन



इटली से आईं 11 महिलाओं के दल में सभी महिलाएं अलग-अलग पेशे से जुड़ी हैं, जिन्होंने द वैलवन टीम बनाई। यह टीम सोमवार को चैतन्य विहार स्थित सांदीपनि मुनि स्कूल पहुंची। टीम में शामिल संगठन की सीईओ एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डेनिज बैचिरोटो ने बताया कि इस टीम में शामिल सभी महिलाएं अपने जीवन में सफल हैं। इटली में उन्हें पता चला कि वृंदावन में एक स्कूल ऐसा है जो निशुल्क निर्धन परिवारों क बालिकाओं को शिक्षा देता है। इसलिए यह भी दल भी इन बालिकाओं को हस्तकौशल का प्रशिक्षण दिलाएगा, ताकि बड़े होकर यह स्वावलंबी बन सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय मां को बहुत ही सम्मान देते हैं, लेकिन जब बच्चियों के अधिकार की बात आती है तो संकीर्ण विचार देखने को मिलता है, जो कि उन्हें अजीब लगा। इस दल में इटली से आईं सिंजिया वोर्चिनिटी, बीट्राइस, सिमोनेटा मोरमिना, सिल्विया लन्ना, एंड्रिया, क्रिस्टिना, मारिया, टिजिनिया, क्लैडिया, जैस्माइन आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed