फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Livestock Minister Dharampal Singh says promote Panchgavya products for the progress of farmers

Mathura: पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- किसानों की तरक्की के लिए पंचगव्य उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी

Mon, 31 Oct 2022 03:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2022 03:33 PM IST
सार

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पुरातन काल से आधुनिक युग तक गो-मूत्र एवं गाय के गोबर के धार्मिक महत्व को बताया। कहा कि किसानों की तरक्की के लिए पंचगव्य उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए। 

विज्ञापन
Livestock Minister Dharampal Singh says promote Panchgavya products for the progress of farmers
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (वेटरनेरी विश्वविद्यालय) में रविवार को नेशनल एकेडमी ऑफ डेरी साइंस का सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। डेयरी क्षेत्र में 14 वैज्ञानिकों को फेलोशिप तथा सोलह को एसोसिएशन फेलोशिप प्रदान की। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पुरातन काल से आधुनिक युग तक गो-मूत्र एवं गाय के गोबर के धार्मिक महत्व को बताया। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि एवं डेयरी क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद में योगदान बताते हुए विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से प्रदेश को अंडे एवं मछली के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा। किसानों की तरक्की के लिए पंचगव्य उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दिया।
विज्ञापन

गाय के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर

विशिष्ट अतिथि गुरु अंगददेव वेटरनेरी एंड एनिमल साइंस यूनीवर्सिटी लुधियाना के कुलपति डॉ. वीके तनेजा ने देशी गाय के संरक्षण एवं संवर्धन को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। फीड इंडस्ट्री को भी सुदृढ़ करने के लिए नीतियां बनाने पर जोर दिया। कहा कि किसान और पशु पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पंचगव्य उत्पादों को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है। उद्योगपतियों से कीटनाशक एवं घातक रसायनों को गो-मूत्र एवं गोबर से प्रतिस्थापित किए जाने के बारे में कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. एके श्रीवास्तव व सचिव डॉ. आरके मलिक ने एकेडमी की भूमिका एवं उपयोगिता के विषय में जानकारी दी। मथुरा एलपीटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास पाठक को डेयरी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्योँ के लिए फेलोशिप प्रदान कर सम्मानित किया। सेक्रेट्री नेशनल डेयरी साइंस डॉ. एके त्यागी, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान करनाल के निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह, डॉ. एमएस चौहान कु लपति पंतनगर, डॉ. रामेश्वर सिंह कु लपति पटना, बिहार शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed