{"_id":"56f18f814f1c1b8901f14d26","slug":"it-is-insult-of-mother-india-to-compare-seditor-with-bhagat-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भगत सिंह की देशद्रोही से तुलना मां भारती का अपमान’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भगत सिंह की देशद्रोही से तुलना मां भारती का अपमान’
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस बलिदानी पुरुषों की तुलना देश-द्रोहियों से कर शहीदों का अपमान कर रही है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार को बर्खास्त किए जाने की वकालत की।
गिरिराज दानघाटी मंदिर पर मंगलवार देर शाम दर्शन करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने अनौपचारिक वार्ता में मोदी सरकार को विकास और प्रगतिकारक सरकार बताते हुए विपक्ष पर आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस पर देश के शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया।
कहा कि भगत सिंह जैसे शहीदों ने भारत माता की जय कहते हुए देश की खातिर अपना बलिदान दिया। जेएनयू में उनकी तुलना देशद्रोही से कर मां भारती का अपमान किया गया।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बनाए जाए। उत्तराखंड सरकार के बागी हुए विधायकों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और हरीश रावत भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यह उत्तराखंड बचाओ अभियान है और ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
इससे पूर्व मंदिर पर सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक, पवन कौशिक, सभासद राजकुमार शर्मा ने भाजपा नेता का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर मेघश्याम सिंह, ठाकुर परशुराम, रमन आदि साथ थे।