फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ISKCON will distribute prasad to more than one lakh devotees

Mathura News: एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करेगा इस्काॅन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
ISKCON will distribute prasad to more than one lakh devotees
प्रसादी वितरित करते इस्काॅन के अनुयायी
गोवर्धन। मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रीकृष्ण बलराम मंदिर इस्काॅन वृंदावन एवं मंगलायतन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सेवा शिविर लगाया गया। शुभारंभ मंगलवार को परिक्रमा मार्ग के श्रीगौरधाम विद्यालय परिसर में छप्पन भोग मनोरथ एवं आरती उतारकर किया गया। सैकड़ों की संख्या में इस्काॅन भक्त परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं। इस्काॅन भक्त गौर भगवान दास ने बताया कि 11 जुलाई तक एक लाख से अधिक लोगों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी को थाली में प्रसाद खिलाया जा रहा है। भक्त यादव पति दास ने बताया कि इस्काॅन की ओर से भक्तों को श्रीमद्भागवत गीता निःशुल्क वितरित की जा रही है। तीर्थेश्वरी राधिका दासी ने बताया कि इस्काॅन की ओर से मुड़िया पूर्णिमा मेला में तीसरा शिविर लगाया है। विदेशी भक्त लीला नाथ कृष्ण ने बताया कि ब्रजवासियों के बीच में आकर सेवा करना पुण्य की बात हैं। इस अवसर पर राधाकुंड नगर पंचायत के चेयरमैन रामफल, ब्रज लक्ष्मी दासी, रखाल राजा, गौर भगवान दास, संजू लता, देवी, मदन लाल, वसीम, विश्वजीत शाह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


सौंख में श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे समाजसेवी
सौँख। कस्बे के गोवर्धन मार्ग पर गिरिराजजी के भक्तों की जगह-जगह सेवा हो रही है। कस्बे के मार्ग से लेकर गोवर्धन मार्ग तक भंड़ारे चल रहे हैं। मार्ग पर बसपा नेता सुरेश सिंह व समाजसेवी प्रहलाद सिंह ने पिछले चार दिन से सेवा शिविर लगा रखा है। यहां चौबीस घंटे भक्तों को भोजन और फलाहार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने भक्तों के आराम के लिए पंडाल भी बनाया है। इस मौके पर विजेंद्र सिंह पहलवान, मुकेश राघव, दाऊजी पंडित, जीएस सतानंद शर्मा, भोला शर्मा, अशोक, सतपाल सिंह आदि ने श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनू पट्टी के प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह द्वारा चार दिवसीय भंडारे का आयोजन चल रहा है। डॉ. धनीराम, नवल सिंह, होशियार सिंह, अजय, पवन, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने परिक्रमार्थियों को फल व मिठाई वितरित की। पूर्व सैनिक लक्ष्मन सिंह, अध्यक्ष मकरध्वज सिंह, समुंद्र सिंह, हरीओम सिंह, ओमप्रकाश, हरेंद्र, बलदेव सिह आदि मौजूद रहे l समाजसेवी गोकुलेश अग्रवाल ने शिविर लगाकर सब्जी पूड़ी का प्रसाद वितरित किया। रवि गुप्ता, कमल अग्रवाल, रोहित, मोनू, हरेश गर्ग आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed