Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Is there any money transaction in the rape case?

Mathura News: दुष्कर्म के मामले में रुपयों का लेनदेन तो नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Is there any money transaction in the rape case?
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में 5 मई को प्रधान और उसके साथियों ने विवाहिता को हथियार का डर दिखाकर दुष्कर्म किया। 12 दिन तक पीड़िता ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। शनिवार को उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर विवाहिता ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना से परिजन को अवगत कराया। विवाहिता के पति ने प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पति ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर पत्नी से दुष्कर्म के आरोप की तहरीर दी। महिला के अनुसार प्रधान और उसके दो साथी 5 मई को गोवर्धन में प्लॉट दिखाने के बहाने अपने साथ गाड़ी में ले गए। गोवर्धन जाने की बोला तो उसने मना कर दिया। इसके बाद प्रधान ने गाड़ी अपने खेत में मोड़ दी और झोपड़ी में तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर ग्राम प्रधान ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है। प्रधान के अनुसार महिला के पति ने 9.60 लाख रुपये उधार लिए हैं। बदले में महिला और उसके पति ने छह चेक दिए थे। कई बार रुपये मांगने के बाद भी महिला के पति ने रुपये वापस नहीं किए तो उन्होंने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। रुपये न देने पड़े इसलिए महिला ने पति के कहने पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रधान के बयान भी लिए गए हैं। प्रधान के बयानों में कितनी सच्चाई है इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो पक्ष सही होगा उसकी तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed