फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   IPL Fan Park on the 4th and 5th at BSA College

Mathura News: आईपीएल फैन पार्क 4 व 5 को बीएसए कॉलेज में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
IPL Fan Park on the 4th and 5th at BSA College
टी-शर्ट दिखाते जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला व अन्य आयोजक। 
मथुरा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। शहर में 4 और 5 अप्रैल को बीएसए कॉलेज में टाटा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। यहां क्रिकेट प्रेमियों को लाइव स्टेडियम जैसा अनुभव मुफ्त मिलेगा। यही आयोजन मेरठ में 11-12 अप्रैल को आयोजित होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को डेंपियर नगर स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पर्यवेक्षक और फाइनेंस व वाणिज्यिक प्रबंधक मोहन राजुल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई ने आईपीएल फैन पार्क 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें टूर्नामेंट के शुरुआती चरण के दौरान देशभर में लोगों को लीग मैच के माहौल काे अनुभव करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बताया कि इसके लिए आईपीएल 2026 के पहले तीन सप्ताह के साथ तालमेल बिठाया गया है। इसके जरिए 11 राज्यों के 15 शहरों को कवर किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव व स्थानीय आयोजक कमल चावला ने बताया कि फैन पार्क के जरिए क्रिकेट प्रेमियों तक आईपीएल का रोमांच पहुंचाया जाएगा। मथुरा में भी बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है। फैन पार्क में बड़े स्क्रीन पर आईपीएल मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही म्यूजिक, फूड स्टॉल, फेस पेंटिंग, मर्चेंडाइज और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed