फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   IPL craze is not only among cricketers but also among people of all age groups

Mathura News: क्रिकेटर ही नहीं हर आयु वर्ग के लोगों में आईपीएल का क्रेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
IPL craze is not only among cricketers but also among people of all age groups
मथुरा। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज हो गया है। शनिवार को पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुरू हुआ। इधर, आईपीएल को लेकर शहर के खेल प्रेमियाें में उत्साह है। सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं हर आयु वर्ग के लोगों में आईपीएल देखने के लिए अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन



कोई लखनऊ टीम तो कोई हैदराबाद टीम का प्रशंसक है। कोई महेंद्र सिंह धोनी के चौके-छक्कों का इंतजार कर रहा है तो कोई विराट कोहली की शतकीय पारी देखने के लिए बेताब है। स्थानीय खिलाड़ी अतुल तिवारी आईपीएल को लेकर उत्साहित हैं। बोले, मेरे पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली हैं। इसलिए हमेशा से आरसीबी को पसंद करता हूं। इस बार हम जरूर चैंपियन ट्राॅफी उठाएंगे।
विज्ञापन


लोकेश यादव बोले, हम सभी दोस्त मिलकर आईपीएल का लुत्फ उठाते हैं। यह दो माह किसी त्योहार से कम नहीं है। आईपीएल में अनुभवी खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अनमोल अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ की टीम रिषभ पंत के आने से बहुत मजबूत हो गई है। गौरव शिरसाथ ने कहा कि आईपीएल सभी क्रिकेट प्रेमियों की पहली पसंद है। हैदराबाद के अभिषेक और ट्रैविस हेड की जोड़ी बहुत पसंद है। जब वे क्रीज पर होते हैं तो मजा आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed