{"_id":"be2b5977e00015c1ea321f7940368944","slug":"iocl-chairman-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओसी चेयरमैन ने किया मथुरा रिफाइनरी का दौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईओसी चेयरमैन ने किया मथुरा रिफाइनरी का दौरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अध्यक्ष बी अशोक ने मथुरा रिफाइनरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एलपीजी और प्रोपलीन मांउडेड बुलेट का उद्घाटन किया।
हाल ही में मथुरा रिफाइनरी आए आईओसी के चेयरमैन बी अशोक का रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एस गांगुली ने स्वागत किया। इस अवसर पर बी अशोक के समक्ष रिफाइनरी परिचालन और मानव संसाधन गतिविधियों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।
महाप्रबंधक (तकनीकी) एसएम वैधा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और डीके राकेश ने तकनीकी और मानव संसाधन विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (परियोजना) वीएन देशमुख ने किया। रिफाइनरी के प्रस्तुतीकरण पर चेयरमैन बी अशोक ने संतुष्टि जताई।
कहा कि हम सभी को मिलकर अपनी कंपनी को ऊर्जा बिजनेस में एक आदर्श कंपनी बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने रिफाइनरी में शामिल हुए अफसरों से मिलकर इंडियन ऑयल में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस दौरान बी अशोक ने रिफाइनरी के न्यू यूनिट्स कंट्रोल रूम का भ्रमण किया और परिचालन की सराहना की। इकोलॉजिकल पार्क में पौधरोपण किया औ पार्क में मौजूद पक्षियों को देखकर संतुष्टि व्यक्त की।
इसके बाद चेयरमैन ने एफसीसीयू में एलपीजी और प्रोपलीन माउंडेड बुलेट का उद्घाटन किया। इसका निर्माण एलपीजी व प्रोपलीन के भंडारण के लिए किया गया है। दौरे के अंत में आईओसी चेयरमैन ने कर्मचारी संघ और आफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।