फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Invitations for the Sanatan Ekta Padyatra will begin with the Akshat Festival

Mathura News: अक्षत महोत्सव से शुरू होंगे सनातन एकता पदयात्रा के आमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Invitations for the Sanatan Ekta Padyatra will begin with the Akshat Festival
मथुरा। ब्रज तीर्थ देवालय न्यास द्वारा 15 अक्तूबर को अक्षत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन गोवर्धन रोड स्थित श्री श्रीजी बाबा विद्यालय में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा के आमंत्रण की औपचारिक शुरुआत होगी।
विज्ञापन

न्यास के अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी ने बताया कि 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक श्री बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में पदयात्रा निकलेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए ब्रज के सभी संत-महात्मा, सेवायत, ग्राम प्रधान, सामाजिक संगठन और सनातनी समुदायों को आमंत्रित किया जा रहा है। संरक्षक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री और महामंत्री आरके पांडे ने बताया कि इस अवसर पर शास्त्री जी अपने हाथों से सेवायतों और सामाजिक प्रतिनिधियों को पीले अक्षत व आमंत्रण पत्रक भेंट करेंगे। जो ब्रजमंडल के घर-घर तक आमंत्रण पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास से होगा, जो एमएमआई सॉफ्टवेयर कंपनी, गोवर्धन चौराहा से निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। आयोजन में 7 से 8 हजार लोगों की उपस्थिति का अनुमान है। कार्यक्रम में मुख्य समन्वयक जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग ने बताया कि पदयात्रा में हिंदू राष्ट्र, यमुना शुद्धिकरण, गो रक्षा, ब्रज क्षेत्र को मदिरा-मांस मुक्त करने और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख संत, भागवताचार्य, तीर्थ पुरोहित और सामाजिक हस्तियां बड़ी संख्या में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed