फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Investigation report given to former president and secretary, new committee will oversee the investigation

Mathura News: पूर्व अध्यक्ष व सचिव को दी जांच रिपोर्ट, नई समिति करेगी जांच का अवलोकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Investigation report given to former president and secretary, new committee will oversee the investigation
मथुरा। बार एसो​सिएशन की बैठक। - फोटो : mathura
मथुरा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सचिव पर लगे वित्तीय आरोपों के मामले में सोमवार को आयोजित आम सभा में वर्तमान अध्यक्ष व सचिव ने उन्हें 130 पेज की संपूर्ण जांच रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से अपना पक्ष रखने व जांच रिपोर्ट दिलाने की मांग की थी। इसी के आधार पर आम सभा में दोनों लोगों को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने का समय दिया है। साथ ही पूर्व में हुई जांच का अवलोकन के लिए नई समिति का भी गठन हुआ है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष मदन गोपाल सिंह और पूर्व सचिव गोपाल गौतम आई के खिलाफ अधिवक्ताओं की मांग पर जांच कराई गई थी। सोमवार को आम सभा की बैठक में दोनों लोगों को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेश पर संपूर्ण जांच रिपोर्ट सौंप दी है। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक सात सदस्यीय जांच समिति का भी गठन किया गया है। इसमें दो अधिवक्ता सह संयोजक की भूमिका में रहेंगे। यह समिति पूर्व में हुई जांच का अवलोकन करेगी। इसके बाद यह समिति भी एक सप्ताह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को अपनी जांच सौंपेगी। इसके बाद ही दोनों लोगों पर लगे आरोपों पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

--
वर्जन
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के दबाव में संपूर्ण जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। बार-बार आम सभा बुलाना एक साजिश का हिस्सा है। साथ ही गठित नई समिति में तीन अधिवक्ता हमारे कट्टर विरोधी हैं। षड्यंत्र के तहत वरिष्ठतम अधिवक्ताओं को समिति में जगह नहीं दी गई है। इसके गठन में हमारा पक्ष जानना भी जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोपाल गौतम आई, पूर्व सचिव बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article