फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   investigation of jawahare bag

अब विस्फोटक और कारतूसों की नए सिरे से होगी जांच

Sun, 03 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 03 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
investigation of jawahare bag
jawahar bagh
जवाहर बाग में मिले बंदूक और तमंचों की बैलेस्टिक जांच अब लखनऊ में होगी। जवाहर बाग हिंसा के बाद ऑपरेशन सर्च के दौरान मिले तमंचे, बंदूक, राइफलों और कारतूस को लखनऊ स्थित मुख्य फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। लखनऊ से फोरेंसिक लैब के डायरेक्टर ने जवाहर बाग आकर इस संबंध में जांच भी की।
विज्ञापन


जवाहर बाग हिंसा के बाद दो जून की रात से तीन जून की तड़के तक चले सर्च आपरेशन मेें पुलिस ने 66 तमंचे, छह राइफल और बंदूक सहित 350 से अधिक कारतूस, छह किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया था। इसे लेकर शनिवार की शाम प्रदेश पुलिस क ी मुख्य फोरेंसिक लैब के डायरेक्टर श्याम सुंदर उपाध्याय आगरा और मथुरा की फोरेंसिक टीम के साथ जवाहर बाग पहुंचे थे। 
विज्ञापन


डायरेक्टर ने मथुरा और आगरा की टीम ने तीन जून को लिए गए मौके के फोटो से वर्तमान हालात का मिलान कराया। साथ ही क्राइम ऑफ सीन और दो जून को हुई घटना को लेकर पूरे वाकये को समझा। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि एफएसएल के डायरेक्टर ने जवाहर बाग में मिले तमंचे, कारतूस और विस्फोटकों की बैलेस्टिक जांच के लिए लखनऊ लैब से कराने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed