फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   investigation for preparation of VVIP coming

वीवीआईपी आगमन को लेकर आलाधिकारियों ने किया निरीक्षण

Fri, 15 Nov 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
investigation for preparation of VVIP  coming
फोटो-पी-05- सुनरख रोड पर वेदांत मंदिर में वीवीआईपी के आने की व्यवस्था का जायजा लेते जिले के आलाधिका? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन।(मथुरा)। तीर्थनगरी में 28 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम निर्धारित हो चुका है। इसके मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने वीवीआईपी आगमन की तैयारियों और सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 नवंबर को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में एक उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने इनके आगमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, सफाई, विद्युत व सुरक्षा की व्यवस्थाएं परखीं। जिलाधिकारी ने रामकिशन मिशन अस्पताल, वेदांत मंदिर व अक्षय पात्र में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वीवीआईपी के गुजरने वाले सभी मार्गों व कार्यक्रम स्थलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश अधीनस्थों को दिये। इस अवसर पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त रवींद्र मांदड़, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाया
वीवीआईपी दौरे को लेकर नगर निगम ने चुंगी चौराहे से लेकर पवनहंस हेलीपैड तक अतिक्रमण हटवाया गया। निगम ने अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला। वहीं, मथुरा रोड पर जगह जगह सड़क निर्माण व पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है। जलनिगम द्वारा सीवर लाइन के लिए तोड़ी गई सड़क का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed