फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   investigation about ex rss leader

दो जून को कहां थे आरएसएस के पूर्व पदाधिकारी, एजेंसियां कर रहीं जांच

Sun, 03 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 03 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
investigation about ex rss leader
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
आरएसएस के पूर्व पदाधिकारी राजवीर सिंह की तलाश में खुफिया एजेंसियां लगी हैं। अब यह देखा जा रहा है कि दो जून को राजवीर सिंह कहां थे। अगर उनकी लोकेशन जवाहर बाग में मिलती है तो इस मामले में उन्हें भी नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन


जब पुलिस ने रामवृक्ष के सुरक्षा कमांडर वीरेश यादव को गिरफ्तार किया था तो उसने बताया था कि आगरा निवासी आरएसएस के पूर्व पदाधिकारी राजवीर सिंह भी जवाहर बाग आते थे। जवाहर बाग में होने वाली हर मीटिंग में वह शामिल होते थे। उनके साथ भाजपा के कई दूसरे लोग भी पहुंचते थे। राजवीर सिंह का नाम सामने आने के बाद पुलिस उनकी तलाश में लग गई है। फिलहाल उनका रोल देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि यह देखा जा रहा है कि दो जून को जब जवाहर बाग में हिंसा हुई थी तो राजवीर सिंह कहां थे। अगर उनकी लोकेशन जवाहर बाग में मिल रही होगी तो उन्हें भी नामजद किया जाएगा। बताया जाता है कि राजवीर सिंह की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी लेकिन वह हाथ नहीं लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



रामवृक्ष के बेटे की भी तलाश
चंदनबोस, राकेश गुप्ता और वीरेश यादव की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस रामवृक्ष यादव के बेटे की तलाश में लग गई है। उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed