फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Internet cables run alongside power lines on poles.

Mathura News: खंभों पर बिजली के तारों के साथ दौड़ रहीं इंटरनेट केबलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Internet cables run alongside power lines on poles.
यादव चौराहे पर एक खंभे पर केबलों का जाल। संवाद
मथुरा। निजी इंटरनेट प्रदाता कंपनियां बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन किए बगैर बिजली के खंभों का इस्तेमाल कर रही हैं। इन खंभों पर अब बिजली से ज्यादा से इंटरनेट की केबलें पड़ी हुई हैं। इससे न केवल शहर की सुंदरता पर दाग लग रहा है बल्कि हादसों का सबब भी बन सकता है।
विज्ञापन

शहर में चाहे वह पॉश कॉलोनी हो या तंग गली, बिजली के खंभों पर काले, सफेद और नीले तारों का जाल दिखाई दे जाएगा। कई स्थानों पर तो यह जाल इतना घना है कि बिजली के तार भी इन्हीं में छिपे नजर आते हैं। तेज हवा या बारिश में बिजली व इंटरनेट तार टकराने से शॉर्ट सर्किट से करंट फैलने का खतरा बना रहता है। नियमानुसार बिजली के खंभों का व्यावसायिक उपयोग करने के लिए दूरसंचार कंपनियों को बिजली विभाग और नगर निगम से विधिवत अनुमति लेनी होती है। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होता है, लेकिन अधिकांश निजी कंपनियां इस प्रक्रिया का पालन नहीं कर रही हैं। वह अपनी लागत बचाने के लिए अवैध रूप से खंभों पर केबल डाल रही हैं, जिससे सरकारी राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। संबंधित विभाग की ओर से भी शिकायतें मिलने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


क्या बोले लोग
निजी संस्थानों के मुनाफे के आगे आम नागरिक की सुरक्षा और सरकारी नियमों को ताक पर रख दिया गया है। इस अवैध नेटवर्क पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस जाल को समय रहत दुरुस्त कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमृतलाल खंडेलवाल, व्यापारी

इंटरनेट केबलों के जाल से आए दिन बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से फाल्ट बढ़ जाते हैं। इससे घंटों की तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। कई बार लोगों की जान पर भी बन आती है। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
-संतोष चौधरी, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article