{"_id":"5766e2e94f1c1bd54511ba79","slug":"international-yoga-day-preparetion","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूल न जाना, कल योग शिविर में जरूर आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूल न जाना, कल योग शिविर में जरूर आना
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य और सफल बनाए जाने के लिए कान्हा की नगरी जुट गई है। योग दिवस से पहले ही शिविर लगाए जाने लगे हैं। तड़के पांच बजे से सात बजे तक योगा क्लास लग रही हैं। आमंत्रण टोलियां मोहल्ले-मोहल्ले जा रही हैं। घर-घर दस्तक देकर 21 जून को लगने वाले शिविर का न्यौता दिया जा रहा है। योजना योग शिविरों की वीडियोग्राफी कराने की भी है।
गत वर्ष से प्रारंभ हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लिए तैयारियां मथुरा में हर जगह देखी जा सकती है। विभिन्न संस्थाओं की ओर से योग शिविर लगने लगे हैं। इनमें योग कराने के साथ इसके फायदे गिनाए जा रहे हैं। शामिल होने वाले लोगों से भी इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया जा रहा है।
रविवार को भी भारत विकास परिषद् की ओर से डीएवी उमा विद्यालय में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। योगाचार्य डॉ. देवव्रत खंडेलवाल के सानिध्य में महिला-पुरुषों ने रविवार की सुबह योगाभ्यास किया। दिनेश गुडे़रा वाले, संजय, प्रहलाद, अशोक, प्रदीप, संजय बंसल, मनीष शोरावाले, मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यहां आयोजित हो रहे योग शिविर
- उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से मथुरा जंक्शन स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र पर 20 से 22 जून तक योगा फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़, उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, केवीएस, नवोदय विद्यालयों के करीब 150 प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।
- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्षा मीरा मित्तल की ओर से 20 से 22 जून तक तीन दिवसीय योग शिविर का बिरला मंदिर में आयोजन किया जा रहा है। शिविर तड़के 5:30 से 7 बजे तक लगाया जाएगा।
- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 20 जून को सौंख रोड स्थित होटल कृष्णा ग्रीन में सुबह छह से आठ बजे तक योग शिविर लगाया जाएगा। केंद्र प्रभारी बीके कुसुम ने ये जानकारी दी।
-कोसीकलां के गांधी पार्क में 21 जून को सुबह छह बजे से आठ बजे तक योग शिविर लगेगा। फालैन के श्याम दास बाबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल में भी 21 से 25 जून तक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।