फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Intelligence agencies are active, and the accused's assets will be investigated

Mathura News: खुफिया तंत्र सक्रिय, आरोपियों की संपत्ति की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Intelligence agencies are active, and the accused's assets will be investigated
मथुरा। कट्टीघर का पर्दाफाश होने के बाद खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। यह तंत्र ऐसे कारोबारियों की कुंडली खंगालेगा जो आड़ में मीट का खेल चला रहे हैं। इस कड़ी को तोड़ने के लिए खुफिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इधर, घटना के दूसरे दिन भी मुकुंद विहार कॉलोनी में दहशत का माहौल रहा। दिनभर पुलिसकर्मियों की चहलकदमी रही और आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कट्टीघर चलाने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों की संपत्ति की भी कुंडली खंगाली जा रही है। अवैध कमाई से करोड़ों की चल-अचल संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मात्र दो से तीन साल के भीतर इन आरोपियों ने करोड़ों की चल-अचल संपत्ति अर्जित की है। पुलिस अब इन संपत्तियों के स्रोतों की गहराई से जांच कर रही है। इधर, खुफिया तंत्र अवैध रूप से कट्टीघर चलाने वालों की घेराबंदी में लग गया है। ऐसे आरोपी खुफिया तंत्र की रडार पर हैं जो गठजोड़ करके मीट के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही कॉलोनी में शांति व्यवस्था कायम है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--
सालों से चल रहा था अवैध कारोबार
इधर, घटना के दूसरे दिन भी कॉलोनी में तनाव का माहौल रहा। गिरफ्तारी के डर से दर्जनभर परिवारों के लोग लौट कर नहीं आए, लेकिन पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना कि ये लोग सालों से मीट का कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed