फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Inspector Vidit Kumar who has been sent to jail has been accused earlier as well

Mathura News: जेल गया दरोगा विदित कुमार पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Inspector Vidit Kumar who has been sent to jail has been accused earlier as well
मथुरा। रिश्वत के आरोप में जेल गया हाईवे थाने की मंडी चौकी प्रभारी विदित कुमार पहले भी विवाद में रहा है। 2019 बैच के दरोगा ने 27 अप्रैल 2020 को जनपद में आमद कराई थी। इसके बाद सबसे पहले गोवर्धन में पोस्टिंग हुई। यहां 15 महीने के कार्यकाल के दौरान उसके ऊपर कई आरोप लगे, लेकिन सभी मामलों का निपटारा हो गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने दोनों को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार विदित कुमार पर सबसे पहले गोवर्धन में रिश्वत मांगने का आरोप लगा। एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। लाइन में चार माह रहने के बाद दरोगा ने अपनी पोस्टिंग सदर बाजार थाने में करा ली। यहां दो साल 9 माह के कार्यकाल में कई शिकायत हुई। यहां से हाईवे थाने की मंडी चौकी का प्रभारी बनाया गया। यहां भी कई शिकायतें आईं। 11 मई को महेंद्र नगर में फायरिंग और मुठभेड़ के अभियुक्त को शाम को ही दरोगा विदित कुमार और हेड कांस्टेबल दिलीप पौनियां ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दरोगा ने उसे मुठभेड़ की धमकी देते हुए दो लाख रुपये की मांग की। 80 हजार रुपये छोड़ने के लिए दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में घायल सुनील और सचिन से पूछताछ में भी इसकी पुष्टि हुई। एसएसपी श्लोक सिंह ने बताया कि दरोगा और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



करवट बदलते हुई बीती पहली रात : रिश्वत के आरोप में जेल गए दरोगा और हेल कांस्टेबल को एक ही बैरक में रखा गया। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि रात पर दोनों सो नहीं पाए। पूरी रात करवट बदलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed