फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Inspector held hostage, jeep damaged in stone pelting, three in custody

दरोगा को बंधक बनाया, पथराव में जीप क्षतिग्रस्त, तीन हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Inspector held hostage, jeep damaged in stone pelting, three in custody
कोसीकलां (मथुरा)। दरोगा की वर्दी फाड़ने एवं सिपाही को मारपीट कर घायल करने का मामला थमा नहीं कि बुधवार की रात में गांव उमराला में दो पक्षों की लड़ाई की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने दरोगा को बंधक बना लिया। झगड़े में सरकारी जीप क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में अतिरिक्त पुलिस फोर्स के पहुंचने पर भीड़ के चंगुल से कोटवन पुलिस चौकी प्रभारी मोहित कुमार और हमराह को बचाया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

उमराला में बृहस्पतिवार की रात को वेदराम और विजन के बीच झगड़ा हो गया। विजन पक्ष के लोगों ने वेदराम पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर कोटवन पुलिस चौकी प्रभारी मोहित कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। विजन पक्ष की महिलाओं ने पहले पुलिस से गाली-गलौज की। पुलिस ने इसका विरोध किया तो विजन पक्ष के लोग पुलिस पर हमलावर हो गए। महिलाओं ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी। पुरुष भी बीच में आ गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सरकारी जीप को तोड़ दिया। पुलिस कर्मियों को जान बचाने के लाले पड़ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स गांव पहुंचा। इसके बाद हमलावर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में तीन को हिरासत में लेकर थाना ले आई। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि वेदराम और चौकी प्रभारी मोहित कुमार की तरफ से अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट
पुलिस पर हमले के बाद सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दीपक, मैमवती, कारे, सत्तन, चंदी, विजन, अमित, प्रेम, योगेश समेत 12 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के दबिश देनी शुरू कर दी है।
पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वालों को किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- श्रीश चंद, एसपी ग्रामीण।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस से अभद्रता : कोसीकलां। बुधवार दोपहर को भगवती मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने पिता-पुत्र और घायल मां को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आरोपियों ने अभद्रता की। उपनिरीक्षक (दरोगा) की वर्दी फाड़ दी। एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें : एसएसपी
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस पर हुए हमले के बाद बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने अधीनस्थों की बैठक कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी ने एसपी ग्रामीण श्रीश चंद, सीओ वरुण कुमार सिंह के साथ मिलकर प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी सहित थाना क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक की।
एसएसपी ने सभी पुलिस उपनिरीक्षकों को अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं शासन के आदेशों को लेकर भी एसएसपी ने सरकारी संपत्तियों पर हो रहे अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करके कार्रवाई के निर्देश दिए। लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले पेशेवर अपराधी, माफिया, गैंगस्टर अपराधी एवं शातिर अपराधियों, संपत्तियों की जांच कर चिन्हित किया जाए, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वहीं त्योहारों पर आमजनमानस के साथ आपसी समन्वय बनाया जाएं।

दिन भर डेरा डाले रहे एसपी ग्रामीण
पुलिस पर हमले की घटना के बाद एसपी ग्रामीण श्रीश चंद, सीओ वरुण कुमार सिंह थाने में दिनभर डेरा डाले रहे। अधीनस्थों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का प्लान बनाकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed