फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   inquiry of teen talak

तीन तलाक मुकदमे में जांच शुरू, आज दर्ज होंगे पीड़िता के बयान

Sat, 03 Aug 2019 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
inquiry of teen talak
मथुरा। महिला थाने में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करेगी। बयान दर्ज के बाद 41 ए का नोटिस आरोपी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोसीकलां निवासी जुमरत का विवाह हरियाणा के पिनगांव, मेवात निवासी इकराम से हुआ था। ढाई साल पहले हुए विवाह के बाद ही दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया था। इसकेे पीछे कारण दहेज में एक लाख रुपये की मांग करना थी। इस कारण पीड़ित जुमरत अपने मायके आकर रहने लगी थी। उसे 30 जुलाई को महिला थाने में पति से समझौते के लिए बुलवाया गया था।
विज्ञापन

मेवात से इकराम भी आया था। इसके बाद इकराम पत्नी जुमरत को थाने के गेट पर तीन तलाक बोलकर चला गया। तीन तलाक के कानून के तहत जुमरत की तहरीर पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। महिला थाने की एसआई सविता जांच कर रही है। पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को 41ए का नोटिस दिया जाएगा। जल्द ही जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed