फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   innaugration of several government schemes in mathura

पात्रों को एक साथ मिला कई योजनाओं का लाभ

Tue, 20 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 20 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
innaugration of several government schemes in mathura
सपा नेता
राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत बीएसए कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इनमें लैपटॉप वितरण, समाज कल्याण शादी अनुदान योजना के स्वीकृति पत्र, समाजवादी पेंशनर्स के परिचय पत्र, एसिड अटैक पीड़ितों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र, साइकिल और ई रिक्शा वितरण शामिल हैं। 
विज्ञापन


डीएम नितिन बंसल ने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए ठोस पहल कर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि लाभार्थी अपने अन्य साथियों को भी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित करने में सहयोग करें।
विज्ञापन


एमएलसी संजय लाठर, एमएलसी उदयवीर सिंह, सपा महासचिव तनवीर अहमद और डा. अशोक अग्रवाल ने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी विनोद शंकर तिवारी, प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव, डीआईओएस आईपीएस सोलंकी, सहायक श्रमायुक्त एके सिंह, पीओ डूडा संदीप कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके मलिक, पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष द्विवेदी आदि ने विभागीय कार्यक्रमों संबंधी जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के लिए कई योजनाओं को हरी झंडी
समाज कल्याण की शादी अनुदान योजना के अंतर्गत सोमवार को 368 लाभार्थियों को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। 500 रुपये माहवार पाने वाले समाजवादी पेंशन योजना के 400 लाभार्थियों को परिचय पत्र वितरित किए गए। जिले की चार एसिड अटैक का दंश झेल रहे पीड़ितों को शासन की पहल पर रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष से सहायता राशि के स्वीकृति पत्र दिए गए।

श्रम विभाग ने 100 मजदूरों को साइकिल और तीन लाभार्थियों को बैटरी चालित ई-रिक्शा वितरित किए। पशु पालन विभाग की ओर से जिले को चार बहुउद्देश्यीय सचल पशु चिकित्सा सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। यूपी 100 योजना के तहत जिले को मिली 49 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षित पुलिसकर्मी भी जनपद को मिले हैं। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि जिले को 70 अत्याधुनिक गाड़ियां आवंटित हुई हैं, इसमें 49 बोलेरो गाड़ियां मिल चुकी हैं।

10 मेधावियों को मिला लैपटॉप, बाकी को भी जल्द मिलेगा
जिले के दसवीं और बारहवीं के मेधावियों को सोमवार को लैपटॉप वितरित किए गए। हालांकि शासन से कम लैपटॉप मिलने के चलते प्रतीकात्मक रूप से सिर्फ दस ही मेधावियों को लाभान्वित किया गया। शेष को 21 अथवा 22 दिसंबर को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।

बीएसए कालेज के सभागार में शासन की कई योजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सपा नेता और अधिकारियों के निर्देशन में डीआईओएस डॉ. आईपी सिंह सोलंकी ने जिले के यूपी बोर्ड के दस मेधावी अमीषा शर्मा, दिव्या, अर्पित सक्सेना, गुलरेज वारसी, शिवी शर्मा, चंचल शर्मा, राजकुमारी, रेशमा, आशीष चौधरी और विक्रम सिंह नौहवार को लैपटॉप दिए। सभी वर्ष 2016 के दसवीं के मेधावी हैं। डीआईओएस ने बताया कि लैपटॉप मिलते ही 21 अथवा 22 दिसंबर को शेष प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को इनका वितरण किया जाएगा। इस दौरान सोबरन सिंह, देवेश, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।



मेहनत करने का मिला पुरस्कार
केआर कन्या इंटर कालेज की छात्रा अमीषा शर्मा ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ मन लगाकर पढ़ाई की थी। अब सरकार ने उनकी मेहनत का पुरस्कार लैपटॉप के रूप में दिया है। केआर कालेज की मेधावी छात्रा दिव्या ने कहा कि लैपटॉप मिलने से वह काफी खुश हैं। इसी कालेज के अर्पित सक्सेना ने कहा कि इससे उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed