{"_id":"681d035aa7b749b004013663","slug":"indias-air-strike-is-a-balm-on-the-wounds-of-the-pahalgam-attack-mathura-news-c-369-sagr1038-129264-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पहलगाम हमले के जख्मों पर मरहम है भारत की एयर स्ट्राइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पहलगाम हमले के जख्मों पर मरहम है भारत की एयर स्ट्राइक
विज्ञापन
जवाहर बाग में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते मॉर्निंग वॉकर्स ।
मथुरा। पहलगाम हमले के बाद प्रत्येक भारतवासी यही चाहता था कि आतंकवाद और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। मंगलवार रात को भारत द्वारा पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के नौ ठिकाने तबाह कर दिए गए। इसके बाद ब्रजवासियों में खुशी नजर आ रही है।
कोई इसे झांकी बता रहा है तो कोई पाकिस्तान और आतंकवाद का जड़ से सफाया करने की मांग कर रहा है। वहीं दोनों देशों की तरफ से हो रही क्रिया-प्रतिक्रिया पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। पल-पल की अपडेट लेने के लिए लोग टीवी और अखबारों की खबरों पर नजर बनाए रहे। हर तरफ बस एक ही चर्चा है, पाकिस्तान के विरुद्ध की गई कार्रवाई की। लोगों का कहना साफ है कि अब भारत मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। पर्यटकों पर पहलगाम में जो हमला हुआ, उसका बदला भारत ने ले लिया है।
जवाहर बाग में भी सुबह भ्रमण करने पहुंचे लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह तो शुरूआत है, आतंकवाद का खात्मा अब तय है। यहां मौजूद डॉ. अशोक अग्रवाल, विजय माहेश्वरी, अजय माहेश्वरी, संजय राठी, महेंद्र सिंह चौधरी, अजय गौतम एडवोकेट, सुनील सिंघल सीए, राजेंद्र गुप्ता समेत अन्य सभी की एक ही मांग थी कि अब ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम तक पहुंचाया जाए।