फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कलराज मिश्र, राजस्थान के राज्यपाल, Governor Kalraj Mishra, Indian Constitution, Indian Constitution Day, world

Bharatpur: राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा- विश्व के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या है भारतीय संविधान

Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

राज्यपाल ने संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क के लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। 

विज्ञापन
कलराज मिश्र, राजस्थान के राज्यपाल, Governor Kalraj Mishra, Indian Constitution, Indian Constitution Day, world
राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय संविधान शासन प्रणाली और राज्य को चलाने के लिए बनाया गया महत्वपूर्ण दस्तावेज ही नहीं बल्कि यह वह प्रकाश स्तंभ है जिससे हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का संचालन होता है। राज्यपाल संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास किया। भारतीय संविधान और संस्कृति विषयक संगोष्ठी में कुलाधिपति ने कहा कि भारतीय संविधान विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या है। इसमें अधिकारों के साथ-साथ नागरिकों को कर्तव्यों के बारे में भी सचेत किया गया है। कहा कि विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क बनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ संविधान प्रदत्त मूल कर्तव्यों की पालना के लिए भी जागरूक करना है। 
विज्ञापन


मिश्र ने महाराजा सूरजमल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने वीरता और शौर्य के साथ सूझ-बूझ, दूरदर्शिता से अपने साम्राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मुगल शासकों को उन्होंने अपने पराक्रम से हराया ही नहीं बल्कि राजस्थान के इतिहास को नई ऊंचाइयां प्रदान की। महाराजा सूरजमल अद्भुत युद्ध कौशल के धनी थे। अपने जीवन में वह कभी नहीं हारे। उन्होंने महाराजा सूरजमल के युद्ध कौशल, जीवन मूल्यों, धरोहर और उनके योगदान के बारे में शोध कार्य को प्रोत्साहन देने का सुझाव भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल के बारे में आमजन को मिली जानकारी 

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में महाराजा सूरजमल से संबंधित सामग्री का संग्रहालय स्थापित किया जाए। इससे उनके इतिहास के बारे में आमजन को जानकारी मिल सके। उन्होंने विगत दिनों एक टीवी चैनल पर महाराजा सूरजमल की छवि धूमिल करने के संबंध में की गई टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया।

सांसद रंजीता कोली ने कहा कि संविधान पार्क के लोकार्पण से भावी पीढ़ी को संविधान के संबंध में जानने की जिज्ञासा जाग्रत होगी। वे संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर सकेंगे। भर्तहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के कुलपति जेपी यादव, महाराजा सूरजमल बृज विश्वद्यालय के कुलपति आरके सिंह धाकरे, संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह, कुलसचिव सुभाष शर्मा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर मौजूद रहे।

क्या है संविधान पार्क में

संविधान पार्क में संविधान ग्रंथ की छवि है। इसे गण एवं तंत्र दो पृष्ठों में अंकित किया गया है। इसी मूर्ति में गणतंत्र को लोगों ने थामे रखा है। इसके नीचे भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है। इसके नीचे अधिकारों का उल्लेख है तो दूसरी ओर कर्तव्यों को भी अंकित किया गया है।

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक

कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि टीबी मुक्त भारत अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ भामाशाहों का भी सहयोग लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed