फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   india is still world teacher

भारत आज भी विश्व गुरु

Fri, 17 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 17 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
india is still world teacher
समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान देने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक समारोह का आयोजन शीतल छाया कालोनी स्थित जीवा इंस्टीट्यूट में किया गया। इसमें अमेरिका, जर्मनी, रूस, इंग्लैंड, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, स्पेन, ब्राजील, बेल्जियम, आस्ट्रिया आदि देशों के भक्तों ने भारत की संस्कृति की विविधताएं जानीं।  
विज्ञापन


समारोह में आध्यात्मिक गुरु स्वामी विश्वानंद महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म और संस्कृति को बंधनों में नहीं बांधा जा सकता है। आज भी भारत के प्रति विदेशियों की दीवानगी इस बात को प्रमाणित करती है कि भारत आज भी विश्व गुरु है और सदा रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ सनातन हिंदू धर्म की गहराईयां अनंत हैं। 
विज्ञापन


डा. स्वामी महंत सत्यनारायण दास ने कहा कि आदिकाल से विश्व के कई देशों के लोग भारत की प्राचीन वैदिक संस्कृति और सभ्यता की गहराईयों को जानने का प्रयास कर रहे है। भारत की संस्कृति, सभ्यता, परंपराओं के साथ सनातन हिंदू धर्म विदेशियों के लिए शताब्दियों से खोज का एक प्रमुख केंद्र रहा है। पूर्व में भी भारत के ऋषि-मुनियों से यहां की सांस्कृतिक विरासत का अध्ययन करने के लिए विदेशी विद्यार्थी आते जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पद्मनाभ दास, कृष्णचंद्र दास, गोकुलानंद दास, ओपी सिंह सिकरवार, सूरजपाल, जया देवी दासी, कमला देवी, पं. लटुक प्रसाद, अनुराग शुक्ला, डा. अनुपम मिश्रा, प्रशांत फौजदार, डा. आशुतोष पांडेय आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed