{"_id":"57d060c74f1c1bbc0a3170ce","slug":"income-tax-survey-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चिकित्सकाें के प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चिकित्सकाें के प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
आयकर सर्वे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो नामी चिकित्सकों के यहां बुधवार को आयकर विभाग की टीमों ने सर्वे की कार्रवाई की। प्रतिष्ठानों पर टीम के अफसरों ने रिकॉर्ड खंगाले। प्रतिदिन की कमाई, इनवेस्टमेंट के कागजों की पड़ताल की। देर रात तक कार्रवाई जारी थी।
अपर आयुक्त आयकर अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभाग की अलग-अलग टीम पुलिस बल के साथ डा. मनीष बंसल के मानस नगर स्थित आवास और क्लीनिक पर पहुंचीं। यहां टीम के अफसरों ने चिकित्सक के कंप्यूटर में दर्ज ओपीडी रिकॉर्ड सहित सभी कागजात जब्त कर आकलन शुरू कर दिया। आय के श्रोत, शेयर, प्रापर्टी में इनवेस्टमेंट की सभी संभावनाओं पर अफसर जांच करने में जुटे रहे।
इधर आयकर विभाग की दूसरी टीम ने कृष्णानगर स्थित डा. मुकेश जैन के हास्पिटल पर सर्वे की कार्रवाई की। देर रात तक दोनों ही स्थानों पर आयकर विभाग के अधिकारी आय की जानकारी जुटाने में लगे थे। टीम के अधिकारियों ने कागजात, रजिस्टर, कंप्यूटर हार्ड डिस्क को भी कब्जे में ले लिया। देर रात तक कार्रवाई चल रही थी। टीम में आयकर अधिकारी वरुण सरकार, महेश शर्मा, सुशील श्रीवास्तव आदि थे।