फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   INC foundation day celebration

स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Mon, 28 Dec 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 28 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
INC foundation day celebration
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में कांग्रेस की स्थापना के उद्देश्य और स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेठबाड़ा में जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी से लेकर कांग्रेस ने सदैव देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


दीनदयाल गौतम, मलिक अरोड़ा, बिहारीकांत तिवारी, आरपी सिंघल, विनेश सनवाल, आशीष चतुर्वेदी, महावीर प्रसाद, रमेश पंडित आदि उपस्थित रहे।

शहर कांग्रेस कमेटी पर आयोजित संगोष्ठी में शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि पराधीन भारत से स्वाधीन और विकसित भारत तक दुनिया में देश की पहचान बनाने में कांग्रेस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबिद हुसैन ने शहर कमेटी के 20 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव, 34 संगठन मंत्री, 34 सचिव और एक कोषाध्यक्ष को मनोनयन पत्र प्रदान किया। जनपद प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग, रणवीर सिंह पांडव, महेश रावत, चरण सिंह जादौन, जमुनाप्रसाद गर्ग, दिनेश पाठक, देवीदास, अब्दुल जब्बार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed