{"_id":"648e00885972b842690181e4","slug":"inadequate-arrangements-in-bankebihari-temple-devotees-upset-mathura-news-c-29-1-mtr1002-91239-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में इंतजाम रहे नाकाफी, श्रद्धालु हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में इंतजाम रहे नाकाफी, श्रद्धालु हुए परेशान
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़ के आगे मंदिर की व्यवस्था बौनी नजर आईं। मंदिर के चारों और भीड़ थी, जबकि इंतजाम नाकाफी थे। धूप से बचाने को टिनशेड नहीं था तो लाइन लगाकर दर्शन कराने का इंतजाम भी नहीं किया गया। लिहाजा, श्रद्धालुओं को आपाधापी के बीच आराध्य के दर्शन हुए।
शनिवार को मंदिरों की नगरी में चहुंओर श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया। विशेषकर बांकेबिहारी मंदिर पर अटूट आस्था दिखी। मुख्य रोड से गलियों में भीड़ खचाखच थी। इसमें बच्चों, बुजुर्गों को दिक्कतें हुईं। तमाम श्रद्धालु भीड़ देख मंदिर में घुसने की जहमत नहीं उठा पाए। अव्यवस्था का आलम ऐसा था कि प्रवेश मार्गों से श्रद्धालु बाहर आते दिखे। इधर भीड़ और ऊपर से उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया।
बांकेबिहारी के अलावा राधाबल्लभ, राधारमण लाल, राधादामोदर, गोपीनाथ, प्रेम मंदिर आदि मंदिरों में भी भीड़भाड़ दिखी। यमुना घाटों पर भी रौनक रही। दो दिन पूर्व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय द्वारा किए गए निरीक्षण का असर देखने को मिला। नगर में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली। बैरियर पर ही गाड़ियों को रोककर पार्किंग में खड़ा कराया गया। लोग ई-रिक्शा और पैदल मंदिरों तक पहुंचे।