{"_id":"66846cdb28da81eb1905d6f4","slug":"in-the-recount-rajveer-got-14-more-votes-than-tekchand-mathura-news-c-29-1-mtr1013-256240-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुन: मतगणना में मिले राजवीर को टेकचंद से 14 वोट ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुन: मतगणना में मिले राजवीर को टेकचंद से 14 वोट ज्यादा
विज्ञापन
छाता। तीन साल पूर्व हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छाता विधानसभा क्षेत्र के गांव पंचायत मझोई में टेकचंद 5 वोटों से प्रधान चुने गए थे। दूसरे स्थान पर राजवीर रहे। राजवीर ने अपने कुछ वोट रद्द होने का हवाला देकर अदालत में केस दायर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी न्यायालय में वोटों की पुनः गिनती हुई। इसमें राजवीर को टेकचंद से 14 मत अधिक मिले।
तीन साल पूर्व हुए प्रधान पद के चुनाव में गांव में कुल 1100 मतदाताओं में से 952 ने मत डाला। इसमें टेकचंद पुत्र जयपाल (21) को 379 और राजवीर पुत्र बदले (50) को 374 वोट मिले थे। राजवीर का आरोप था कि उनके कुछ वोट रद्द कर दिए हैं। मामला छाता न्यायालय, जिला न्यायालय और हाईकोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तहसील परिसर में में एसडीएम श्वेता सिंह व एडशिनल कमिशनर वकील पुनान्धरा पवार के समक्ष मतों की गिनती कराई गई। बीडीओ, ईओ, आरआई एवं नायब तहसीलदार की टीम ने पुलिस की निगरानी में एक-एक वोट की कैमरे के सामने पुनः गिनती की। उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह ने बताया कि पुन: मतगणना में राजवीर को 376 और टेकचंद को 362 मत प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मतगणना की रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी। आगे जो अदालत का फैसला होगा मान्य होगा। अधिवक्ता मुरारी लाल, रेवतीरमन व प्रतिनिधि लोकमणी ने कोर्ट के फैसले को सही ठहराया है। इस दौरान बीडीओ नरेश, कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी, थानाध्यक्ष शेरगढ़ नीरज भाटी सहित पुलिस बल तैनात रहा।