{"_id":"680be6ea25f26479e1019ad3","slug":"in-the-police-investigation-some-traders-are-denying-the-responsibility-of-giving-money-to-vaidya-mathura-news-c-369-1-sagr1038-128663-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस जांच में वैद्य को रुपये देने से पल्ला झाड़ रहे कुछ व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस जांच में वैद्य को रुपये देने से पल्ला झाड़ रहे कुछ व्यापारी
विज्ञापन
मथुरा। व्यापारियों के करोड़ों रुपये लेकर भागा कमेटी संचालक अब तक वापस नहीं लौटा है। एक व्यापारी की तहरीर पर जब थाना कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की तो कई व्यापारी रुपये देने की बात से पल्ला झाड़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने भी जांच धीमी कर दी है।
शहर निवासी एक वैद्य कमेटी संचालन के साथ रियल ऐस्टेट का भी कारोबार करता था। करीब 10 दिन पहले वह अचानक गायब हो गया था। उसके द्वारा करीब 50 करोड़ रुपये लेकर भागने की चर्चा थी। वहीं 23 अप्रैल को सदर बाजार थाना क्षेत्र के जमुना बाग रोड निवासी अनुज अग्रवाल ने थाना कोतवाली पहुंचकर वैद्य के खिलाफ तहरीर दी थी।
इसमें उन्होंने अपने और 19 अन्य व्यापारियों के रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया था। तहरीर में 20 व्यापारियों के नाम और उनके द्वारा दिए गए रुपयों का जिक्र था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल पुंडीर ने जब तहरीर की जांच शुरू की तो व्यापारी मुकरना शुरू हो गए। उन्होंने बताया कि कई व्यापारी जिनके नाम तहरीर में शामिल हैं, उन्होंने वैद्य को किसी प्रकार की कोई धनराशि देने से साफ इन्कार किया है। ऐसे में पुलिस की जांच भी आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
वायरल मैसेज में वैद्य के साथ धोखा होने का किया जा रहा दावा
एक मैसेज भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वैद्य की तरफ से की गई एक पोस्ट के कुछ हिस्सों को शामिल करने का दावा किया जा रहा है। इसमें वैद्य की तरफ से लिखा गया है कि उसने पानीगांव के एक युवक से जमीन तय कर विला लांच किए थे। इसके लिए लोगों से रुपये लेकर दुबई में लकी ड्रॉ खोला था। लेकिन अब जमीन के मालिक ने रजिस्ट्री करने से मना कर दिया है। मैसेज में कहा गया है कि जिन लोगों के रुपये वैद्य के ऊपर हैं वह संबंधित जमीन मालिक से अपने रुपये का लेनदेन कर सकता है।