फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In-laws burnt son-in-law alive in broad daylight in Mathura

UP: ससुरालवालों ने दिनदहाड़े दामाद को जिंदा जला दिया, देखकर कांप गई लोगों की रूह; डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी

Thu, 28 Mar 2024 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 04:34 PM IST
सार

मथुरा में ससुरालवालों ने दिनदहाड़े दामाद को जिंदा जला दिया। दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप गई। अभी डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव करके प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन
In-laws burnt son-in-law alive in broad daylight in Mathura
ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बृहस्पतिवार को ससुरालवालों ने दामाद को जिंदा जला दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। आक्रोशित लोग थाने की तरफ कूच करने लगे। कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों ने थाने को घेर लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हाईवे थाने के पास वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन


मामला हाईवे थाना क्षेत्र के महोली गांव का है। गांव निवासी विजय की शादी डेढ़ वर्ष पहले रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में कलह होने लगी। पत्नी इसकी जानकारी मायकेवालों को देती थी। 
विज्ञापन


मायकेवालों ने बेटी को कुछ दिन के लिए घर बुला लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते की बात तय हुई। बृहस्पतिवार को हाईवे थाने में समझौता होना था। इसके लिए दोनों पक्ष थाने पहुंच रहे थे। दोपहर बाद थाने से पहले ही दोनों पक्ष मिले। यहीं पर कुछ कहासुनी हुई। आक्रोश में आकर ससुरालीजन भूल गए कि विजय उसका दामाद है। उन्होंने उसे दिनदहाड़े जिंदा जला दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मौके से फरार

घटना से मोके पर अफरातफरी मच गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, विजय ने दम तोड़ दिया। घरवालों ने गांव में इसकी सूचना दी। खबर फैली तो गांव के लोग थाने की तरफ कूच करने लगे। देखते ही देखते थाने में सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। लोगों ने नारेबाजी करते हुए थाने को घेर लिया। वहीं आरोपी मौका देखकर भाग निकले।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed