फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In a group, we can do the biggest work easily: Radhakant

समूह में हम बड़े से बड़े काम को आसानी से कर सकते हैं : राधाकांत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
In a group, we can do the biggest work easily: Radhakant
मथुरा। इंजीनियर किसी भी प्रोडक्शन के रीढ़ की हड्डी होता है। इंजीनियरिंग के कई विभाग होते हैं, हर विभाग के अलग-अलग कार्य होने के साथ ही प्रोडक्शन में इनका अलग-अलग रोल होता है। एक सफल इंजीनियर बनने के लिए जरूरी है कि हम अपने काम के प्रति शत-प्रतिशत समर्पित हों।
विज्ञापन

उक्त सारगर्भित उद्गार जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा द्वारा आयोजित करियर इंजीनियरिंग कार्यशाला में राधाकांत जायसवाल निदेशक अक्षय माइंड प्रालि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला की रूपरेखा पर बीटेक (सीएसई) की छात्राओं अपर्णा पांडेय और मनीषा शर्मा ने प्रकाश डाला। राधाकांत ने छात्र-छात्राओं से कहा कि एक समूह में हम बड़े से बड़े काम को आसानी से कर सकते हैं क्योंकि किसी भी कार्य की सफलता के लिए एक-दूसरे का परस्पर सहयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने इसके लिए छात्र-छात्राओं को कछुआ, चूहा और कौए पर आधारित एक कहानी भी सुनाई। आरके एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि इंजीनियरिंग कोई विषय नहीं है। आप अपनी कठिनाइयों को ढूंढो और स्वयं उसका हल निकालो। इंजीनियरिंग के छात्र को जागरूक होकर अपने फील्ड की तैयारी करनी चाहिए। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार की कमी नहीं है। आज के समय में मेक इन इंडिया ठीक है लेकिन हमें आवश्यकता है मेड बाय इंडिया पर जोर देने की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed