ठाकुर जी के भोग में भी मिलावट, पेड़ा-दूध के सैंपल फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि दो माह पहले गोवर्धन क्षेत्र के मंदिरों के आसपास गिर्राज महाराज पर प्रसादी के रूप में चढ़ाने वाले दूध के नमूने लिए गए थे। इसकी जांच रिपोर्ट में सभी नमूने फेल आए हैं। जतीपुरा मंदिर क्षेत्र में छह और दानघाटी मंदिर क्षेत्र से तीन दूध के नमूने की जांच रिपोर्ट में 30 से 60 प्रतिशत तक पानी पाया गया है। यहां के पैकेज्ड दूध के नमूने भी फेल पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में दो दुकानों से पेड़ा का नमूना लिया गया था। इनमें मेदा और रिफाइंड की मिलावट पाई गई है। शेरगढ़ से लिए गए बर्फी के नमूने में मैदा और रिफाइंड मिली है। यही स्थिति कोसीकलां से लिए गए बर्फी के नमूने में मिली है। डींगगेट स्थित हनुमान मंदिर के निकट दुकान से बेसन का नमूना भी फेल पाया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।