{"_id":"689222ab7237378e1207c166","slug":"important-clue-found-in-truck-driver-murder-from-cctv-footage-2025-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खूनी से सनी शर्ट लेकर दाैड़ा हत्यारा...ट्रक चालक का काटा गला, सीसीटीवी फुटेज से मिला पुलिस को अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खूनी से सनी शर्ट लेकर दाैड़ा हत्यारा...ट्रक चालक का काटा गला, सीसीटीवी फुटेज से मिला पुलिस को अहम सुराग
Tue, 05 Aug 2025 08:56 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 05 Aug 2025 08:56 PM IST
सार
लुधियाना निवासी बलदेव सिंह ट्रक में लोहा लाद कर लुधियाना से कोलकाता जा रहा था। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में जब चालक ने ट्रक रोका तो उसकी गर्दन कटी हुई थी। खून बह रहा था। पुलिस ने अस्पताल भेजा, जहां चालक की माैत हो गई।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के रिफाइनरी में ट्रक चालक की गर्दन काटने वाला युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने कैमरे खंगाले तो एक कैमरे में वह भागता हुआ नजर आ रहा है। उसके हाथ में खून से सनी शर्ट नजर आ रही है। युवक की तलाश में पुलिस की टीम गठित की गई हैं।
शुक्रवार दोपहर पंजाब के लुधियाना निवासी बलदेव सिंह ट्रक में लोहा लाद कर लुधियाना से कोलकाता जा रहा था। दोपहर तीन बजे उसने थाना रिफाइनरी क्षेत्र के महिंद्रा वर्कशॉप के निकट ट्रक को रोका और इशारे से कर्मचारियों को बुलाया। कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उसकी गर्दन कटी हुई दिखी और खून बह रहा था।

पुलिस घायल को स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गई, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक युवक ट्रक से उतरकर भागता दिखाई दिया। भागते युवक के हाथ में शर्ट थी, जो ट्रक से उतरकर उसने उतारी थी। खून से सनी शर्ट सहित वह भाग गया।
ट्रक मालिक दारा सिंह ने बताया 4 दिन पहले भी दूसरे ट्रक चालक के साथ भी इसी तरह की घटना घटी थी। टाउनशिप क्षेत्र स्थित गोकुल बैराज रेस्टोरेंट के पास ट्रक चालक कृपाल सिंह ने तीन सवारियों को आगरा के लिए बैठाया। रास्ते में उनके साथ चाय पी थी।
ट्रक चालक को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिसके कुछ देर बाद ड्राइवर बेहोशी हो गया। आरोपी ट्रक ड्राइवर के रुपये, मोबाइल और गाड़ी से 33 हजार रुपये डीजल सहित मोबाइल के द्वारा 25 हजार रुपये खाते से भी उड़ा दिए थे।