फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Imam died due to electric shock from the mike

Mathura News: माइक में करंट आने से इमाम की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Imam died due to electric shock from the mike
रियाज और सलीम। फाइल फोटो - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। गांव नगला मेव में मस्जिद में एलान के दौरान माइक में करंट आने से इमाम की मृत्यु हो गई। वहीं इमाम के जनाजे में शामिल होने बरेली से आ रहे मौलाना और हाफिज की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक किशोर हाफिज की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

गांव बिशंभरा निवासी सलीम (22) नगला मेव में मस्जिद में इमाम थे। बृहस्पतिवार की रात्रि में करीब 8 बजे ऐलान करने के लिए माइक उठाया तो उसमें करंट आ गया। करंट से झुलसे इमाम को उपचार के लिए चिकित्सक को दिखाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इमाम की मृत्यु की खबर सुनते ही बरेली में रह रहे गांव बिशंभरा निवासी मौलाना मुकीम (22) और हाफिज रियाज (15) जनाजे में शामिल होने बाइक से आ रहे थे, तभी उनकी बाइक में किसी बस ने टक्कर मार दी, जिससे हाफिज रियाज की मृत्यु हो गई। जबकि मुकीम गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। मुस्लिम समुदाय, उलेमा, मदरसों के छात्र और मस्जिद कमेटी के लोग बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे।
विज्ञापन

सरायशाही मस्जिद के इमाम मौलाना जर्रार हुसैन ने कहा कि मौलाना सलीम को एक नेक और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। वह अपनी धार्मिक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते थे। उनकी मृत्यु से समाज ने एक मेहनती और ईमानदार इमाम खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed