फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Illegal commercial flat construction is underway on Ramtal Road.

Mathura News: रामताल रोड पर हो रहा फ्लैटों का अवैध व्यवसायिक निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Illegal commercial flat construction is underway on Ramtal Road.
वृंदावन। तीर्थनगरी में चल रहे व्यवसायिक निर्माणों पर लगाम लगा पाने में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली लचर साबित हो रही है। रामताल रोड पर आसमान छूती कीमतों के बाद भी यहां व्यवसायिक निर्माण की बाढ़ आ गई है। विगत एक माह से रामताल कुंड के समीप चल रहा अवैध फ्लैटों का निर्माण कार्य चरम पर है।
विज्ञापन

वृंदावन-जैंत रोड पर रामताल कुंड के समीप एमवीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए फ्लैटों का व्यावसायिक निर्माण कार्य जारी है। रमणरेती क्षेत्र निवासी गोवर्धन दास ने बताया कि जिला प्रशासन से लेकर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सचिव तक से इस मामले की लिखित शिकायत कई बार गई है। शिकायतकर्ता के एमवीडीए को भेजे पत्र में सुनरख निवासी दो व्यक्तियों द्वारा यह अवैध व्यवसायिक निर्माण की शिकायत है। अधिकारियों की अनदेखी करने पर उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में भी की है।एमवीडीए के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed