{"_id":"61e063b7162c8c4ed3519794","slug":"illegal-arms-factory-caught-in-kosi-six-arrested-mathura-news-mtr5117464162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी छाता सर्किल पुलिस ने छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। मौके से दो बंदूक, 25 तमंचे, कारतूस, असलहा बनाने के उपकरण आदि बरामद कर छह आरोपियों को पकड़कर चालान कर दिया।
एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के सीओ वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, छाता अशोक कुमार व शेरगढ़ के अरुण पंवार आदि के साथ टीम अवैध असलहे बनाने वालों की तलाश में गश्त पर थी, तभी सूचना पर पुलिस टीम ने शाहपुर के जमुना खादर में छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। इस दौरान पुलिस टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार किया।
मौके से 25 तमंचा, दो बंदूक व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से मुब्बा उर्फ मुबारिक, आरिफ उर्फ चुर्री, कंजर, भोली निवासीगण नगला उटावर, अनसार निवासी सबलगढ़, जुरहरा, भरतपुर, शहनवाज उर्फ सैनी निवासी नगला सिरौली को पकड़ कर चालान किया। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए शातिरों से पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि वह डिमांड के आधार पर असलहा बनाकर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
20 दिन में पकड़ी गईं 3 अवैध शस्त्र फैक्टरी
पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। पुलिस ने 15 दिन के अंदर 3 थाना क्षेत्रों में अवैध हथियार फैक्टरी पकड़ी हैं। थाना शेरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यहां से 3 बंदूक, 3 तमंचे और 13 कारतूस बरामद किए थे। इसके बाद 10 जनवरी को थाना बरसाना पुलिस ने हथिया गांव में संचालित अवैध हथियार फैक्टरी पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से 4 तमंचा और 1 बंदूक के साथ कारतूस बरामद किए थे।