सौंख/ मथुरा। खुटैलपट्टी क्षेत्र के गांव लोरिहा पट्टी के राघवेंद्र पांडव को डब्लूएसओ द्वारा इंटरनेशनल फाॅरेसिक सांइस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 18 मई 2020 को आॅनलाइन हुई फाॅरेसिंक सांइस क्विज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हे यह सम्मान मिला है। इससें पांडव द्वारा खुटैलपट्टी का नाम रोशन किया है। इसे लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर है। देश में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पिछले दिनों आयोजित फाॅरेसिंक सांइस क्विज प्रतियोगिता में जनपद से गांव लोरिहा पट्टी के मूल निवासी मथुरा शहर के फिल्म डायरेक्टर और सुुख्यति भारत सेवा आट्र्स के अध्यक्ष राघवेंद्र पांडव ने प्रतिभाग किया। डब्लूएसओ द्वारा इंटरनेशनल फाॅरेसिक सांइस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससें पूरे खुटैलपट्टी क्षेत्र में खुशी की लहर है। वे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह पांडव के सुपुत्र है। राघवेंद्र ने बताया कि कोरोना वायरस की महामारी ने पूरे विश्व को अपनी चपेट ले लिया है। और चारो ओर अफरातफरी की मची हुई है। उन्होनें कहा िकवे आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगें। उनको डब्लूएसओ की तरफ से एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस मौकेपर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, चेयरमैन भरत सिंह कुंतल, मानसिंह पहलवान, प्रबंधक हेमराज कुंतल, बीकेश शिक्षण संस्थान के चेयरमैन सुरेश सिंह, व्यापारी नेता चै. साकेत गर्ग, बृजधाम विद्या मंिदर के चेयरमैन जगवीर सिंह, मानवेंद्र पांडव, भूपेंद्र चैधरी, योगेश लंबरदार, विष्णु कुमार, सुनील शर्मा, यदुराज पांडव आदि ने खुशी जाहिर की है। --------------------------