फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   IITian brother sister have been honoured by CM

आईआईटियन सुधीर-विनीता का सीएम ने किया सम्मान

Wed, 08 Jul 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 08 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
IITian brother sister have been honoured by CM
आईआईटी में प्रवेश पाने वाले गरीब किसान के पुत्र सुधीर और बिटिया विनीता को मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया। सीएम अखिलेश ने भाई-बहन को एक-एक लाख का चेक और लैपटॉप दिया। उनसे मन की बातें साझा की और भविष्य में किसी भी प्रकार की दिक्कत पर सहयोग का वादा किया।
विज्ञापन


मांट तहसील के नौहझील विकास खंड के गांव कोलाहार के मौजा जटपुरा निवासी कालीचरण ने अपनी पुरखों की दस बीघा जमीन बेचकर बेटा सुधीर और बेटी विनीता को इंजीनियरिंग की तैयारी करवाई। दोनों बच्चों ने भी खुद को साबित करते हुए आईआईटी में प्रवेश पा लिया।
विज्ञापन


गरीब किसान और उसके मेधावी बच्चों जिंदगी को बयां करती स्टोरी अमर उजाला ने प्रकाशित की। इसके बाद जिलाधिकारी ने दोनों बच्चों को सम्मानित किया और जीएलए ने पूरी पढ़ाई की जिम्मेदारी ली। सपा के वरिष्ठ नेता डा. संजय लाठर के साथ भाई सुधीर-बहन विनीता और उनके पिता मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। सीएम ने इस परिवार की दास्तां सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर सुधीर और विनीता को एक-एक लाख का चेक और लैपटॉप देकर हौसला बढ़ाया। इस दौरान आगरा के ऑटो चालक के बेटे हर्षित को भी सीएम ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएम ने लगभग 20 मिनट तक सुधीर और विनीता से बात की और उनके द्वारा ली गई ब्रांच पर चर्चा की। सीएम ने दोनों को ब्रांचों के स्कोप के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने सुधीर के कंधे पर हाथ रखा और बोले संघर्ष अब शुरू हुआ है, मन लगाकर पढ़ो।


कोई दिक्कत आए तो बेबाकी के साथ बताओ। पूरी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री की इस हौसला अफजाई से प्रतिभाएं प्रसन्न हो गईं।  इस अवसर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed