फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   IG examined the security system of counting places

Mathura News: आईजी ने परखी मतगणना स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
IG examined the security system of counting places
मथुरा। नगर निकाय चुनाव की मतगणना में किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए खाकी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। एसएसपी अपने अधीनस्थों के साथ पूरे दिन व्यवस्थाओं को परखते नजर आए। वहीं आईजी रेंज आगरा ने भी फरह तथा मंडी समिति मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से देखा।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना होगी। पुलिस ने इसके लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। मतगणना से पूर्व आईजी रेंज आगरा दीपक कुमार अपनी टीम के साथ सबसे पहले फरह पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन


इसके बाद वह मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। साथ ही पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में मिली खामियों को दूर करने के लिए तत्काल अधीनस्थों को निर्देशित किया। इस दौरान एसपी सिटी एमपी सिंह, एसपी यातायात देवेश कुमार शर्मा, एसपी देहात और नोडल अधिकारी त्रिगुण बिसेन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed