फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If you want to get experience certificate, do not come empty handed, audio viral

अनुभव प्रमाणपत्र लेना है तो खाली हाथ मत आना, ऑडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
If you want to get experience certificate, do not come empty handed, audio viral
मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा के ऑडियो ने खलबली मचा दी है। इस ऑडियो में वित्त एवं लेखाधिकारी मदन मोहन की ओर से प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. मनवीर सिंह से कार्यवाहक प्रधानाचार्यों के अनुभव प्रमाणपत्र के लिए ५ हजार रुपये की डिमांड की जा रही है। वह कह रहे हैं कि प्रमाण पत्र लेना है तो खाली हाथ मत आना। इस डिमांड को लेकर दोनों अधिकारियों में ऑडियो में झड़प भी हो रही है। इस ऑडियो के साथ प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष ने डीआईओएस को शिकायत भी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

इन दिनों उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में प्रधानाचार्य पद के साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें शामिल होने वाले शिक्षक या फिर कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को सेवा का अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। इस प्रमाण पत्र को कॉलेज प्रबंधक की ओर से जारी किया जाता है। लेकिन डीआईओएस और वित्त एवं लेखाधिकारी के हस्ताक्षर के बाद ही इसे प्रबंधक जारी करते हैं।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में शामिल हो रहे ललित बघेल प्रवक्ता बाजना इंटर कॉलेज बाजना, अरविंद कुमार शर्मा प्रधानाचार्य बाजना इंटर कॉलेज बाजना एवं चंद्रभान यादव प्रधानाचार्य किसान इंटर कॉलेज सौंख खेड़ा एवं जिला महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अनुभव प्रमाण पत्र के संदर्भ में जिलाध्यक्ष डॉ. मनवीर सिंह ने विभागीय वित्त एवं लेखाधिकारी मदन मोहन से फोन पर बात की। इसके लिए उन्होंने पहले तो डॉ. मनवीर सिंह ने खाली हाथ न आने के लिए कहा लेकिन इसका आशय पूछने पर उन्होंने पांच हजार रुपये की डिमांड रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डॉ. सिंह भड़क गए। उपरोक्त वार्तालाप के ऑडियो के साथ उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारी की शिकायत जिलाविद्यालय निरीक्षक से कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि कई अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने के लिए लेखा अधिकारी के हस्ताक्षर के लिए कार्यालय में बैठे रहे। कई अभ्यर्थियों को मंगलवार को साक्षात्कार के लिए रवाना होना है लेकिन प्रमाण पत्र नहीं जारी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed