{"_id":"5e72101a8ebc3e6f945b5286","slug":"if-you-travel-in-buses-be-careful-mathura-news-agr4343409104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में सफर करें संभलकर, नहीं हुआ सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में सफर करें संभलकर, नहीं हुआ सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
मथुरा। यात्री कृतिका वृंदावन।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा डिपो की बसों में सफर करें तो जरा संभलकर। बस में सफर करने के लिए कोरोना वायरस से बचाव को मास्क के साथ सैनिटाइजर अपने साथ जरूर ले जाएं। ऐसा इसलिए कि रोडवेज की इन बसों को सैनिटाइजेशन नहीं करवाया गया है। यह हम नहीं, बल्कि बसों में सफर करने वाले कह रहे हैं। दावा जरूर किया जा रहा है कि बसों को सैनिटाइजेशन करवा दिया गया है।
महामारी कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में खलबली मची हुई है। ऐसा कोई ही विभाग या फिर स्थल होगा, जिसे कि सैनिटाइजेशन न कराया जा रहा हो। पूरी एहतियात बरती जा रही है, पर मथुरा डिपो इस तरफ बेफ्रिक बना हुआ है। मतलब बसों को सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया। बिना सैनिटाइजेशन के दौड़ रही बसों में सफर करने वाली सवारियों पर यह खतरा मंडरा रहा है। बावजूद इसके अभी तक मथुरा डिपो के अफसरों की नींद नहीं खुली है।
सफर कर रहे अलीगढ़ निवासी मनीष शर्मा बोले, कोरोना वायरस को लेकर मुंह पर मास्क लगाकर बस में सफर कर रहे हैं। क्योंकि बस में बैठने में दूरी अधिक नहीं रहती। बस सैनिटाइजेशन भी नहीं कराई गई हैं।
विज्ञापन
वृंदावन निवासी कृतज्ञा कहती हैं कि रोडवेज बसों में सैनिटाइजेशन कहीं भी नहीं दिख रहा है। आगरा जाते हुए बस में सवार होकर जाने पर कुछ भी ऐसा देखने को तो मिला नहीं।
कानपुर निवासी पंकज बोले, बसों में सैनिटाइजेशन तो छोड़ो, बल्कि सैनिटाइजर का भी इंतजाम नहीं किया गया है। बस की सवारी एक ही जगह को बार-बार छू रहे हैं।
बयान
रोडवेज की सभी बसें सैनिटाइजेशन करा दी गई हैं। कोरोना वायरस को लेकर पूरी गंभीरता बरती जा रही है। अगर कोई यह कह रहा है कि सैनिटाइजेशन नहीं किया तो वह गलत है।
-विनोद कुमार शुक्ला, एआरएम मथुरा डिपो