फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If you abuse during Lathmar Holi, you will have to go to jail

Mathura News: लठामार होली में गालियां दीं तो जाना पड़ेगा हवालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
If you abuse during Lathmar Holi, you will have to go to jail
नंदगांव(मथुरा)। ब्रज की होली दुनियाभर में अपनी अनूठी परंपराओं और उल्लास के लिए प्रसिद्ध है। खासकर नंदगांव और बरसाना की लठमार होली। इस बार की होली में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि लठामार होली में अश्लील गालियों या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परंपरा और संस्कृति के नाम पर यदि कोई व्यक्ति अश्लील या अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करता है, तो उसे हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन



बरसाना थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने नंदबाबा मंदिर में शनिवार देर रात हुरियारों के साथ बैठक की। इसमें लठामार होली के दौरान गालियों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लठामार होली का आनंद लें, लेकिन शालीनता और मर्यादा के साथ। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस अवसर का दुरुपयोग करते हुए अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जो राधा कृष्ण की इस अनुराग युक्त लीला की छवि को धूमिल करते हैं। उन्होंने मेले का सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सेवायतों से सुझाव भी मांगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन ताराचंद गोस्वामी, चेतन गोस्वामी, गुड्डी गोस्वामी, ओमप्रकाश पंडा, श्याम गोस्वामी, रम्मो गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed