फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If there is no DJ in the marriage ceremony then there will be no sound even

Mathura News: विवाह-लग्न समारोह में डीजे नहीं तो साउंड भी नहीं बजेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
If there is no DJ in the marriage ceremony then there will be no sound even
कोसीकलां (मथुरा)। पांच पालों के 62 गांवों में डीजे पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय के खिलाफ डीजे संचालक लामबंद हो गए हैं। डीजे संचालकों ने बुधवार शाम बैठक कर यूनियन का गठन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर डीजे नहीं बजेगा तो साउंड भी नहीं बजेगा। अगर, किसी ने साउंड दिया तो 21 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन


तहसील परिसर में होडल, पलवल, कोसीकलां, छाता, शेरगढ़, नंदगांव, बरसाना, मथुरा, पैगांव, गोवर्धन के डीजे साउंड संचालकों की बैठक हुई, जिसमें यूनियन का गठन कर किशन चौधरी को अध्यक्ष, सुनील गोयल को मंत्री तथा चौधरी भगत सिंह को मीडिया प्रभारी चुना गया। बैठक में लिए निर्णय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी चौधरी भगत सिंह ने बताया कि पांच पालों के 62 गांवों में अगर डीजे नहीं बजेगा तो साउंड भी नहीं बजेगा, डीजे वाले अपना साउंड किसी भी कार्यक्रम में नही देंगे। जागरण, भागवत, चुनाव प्रचार आदि में माइक तक देने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर 62 गांवों में किसी के यहां भी साउंड लगता है तो उसका साउंड यूनियन जब्त कर 21 हजार का जुर्माना वसूलेगी। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। अगर कोई गलतियां हुई हैं, हमको उनमें सुधार के लिए समय देना चाहिए था। उनके सामने बहुत बड़ा संकट पैदा हो गया है। बैंकों का एक-एक मालिक पर 15-15 लाख का कर्ज है। बालक, बच्चे, बुजुर्ग की पढ़ाई बीमारियों का खर्चा और रोजी-रोटी के हमारे सामने लाले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पाल पंचों से फैसले में फेर बदल की उम्मीद जताई। अगली बैठक 7 अप्रैल को होगी। बैठक में सुभाष, बाबू, सूरेश, लक्खो, दान बिहारी, श्याम बिहारी, जगदीश, राजेश, अंगद, राकेश, भूरा रावत, राजेश समेत करीब 250 लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed