फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If the cupboard of Social Welfare Department is opened then investigation should be completed

Mathura News: समाज कल्याण विभाग की अलमारी खुले तो पूरी हो जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
If the cupboard of Social Welfare Department is opened then investigation should be completed
मथुरा। तीन साल बीतने के बाद भी समाज कल्याण विभाग में हुए 32 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाले की जांच पूरी नहीं हो पाई है। घोटाले की जांच में जुटी आर्थिक अपराध शाखा कानपुर की टीम कई बार समाज कल्याण विभाग से घोटाला संबंधी पत्रावली ले जा चुकी है।
विज्ञापन


जांच पूरी न होने के पीछे घोटाले में शामिल लिपिकों द्वारा दूसरे जनपदों में स्थानांतरण होने के बाद भी चार्ज न देना बताया जा रहा है। वहीं, अभी भी समाज कल्याण विभाग में कुछ अलमारी ऐसी हैं, जिनमें घोटाले के आरोपी लिपिकों का ताला लगा है और चाबी उनके पास है। सोमवार को भी टीम ने शिक्षण संस्थानों के रिकाॅर्ड खंगाले और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। वर्ष 2021 में विधायक पूरन प्रकाश ने समाज कल्याण विभाग की मिलीभगत से निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाले का मामला विधानसभा में उठाया था। आनन-फानन मामले की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन


जांच में प्रथम दृष्टया पांच लोग दोषी पाए गए, इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की जांच कानपुर स्थित आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई। टीम के सदस्य कई बार यहां आकर कर्मचारियों के बयान और घोटाले से संबंधित पत्रावली खंगाल चुके हैं, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि जो मुख्य आरोपी है वह अन्य जनपद में स्थानांतरण हो चुके हैं और उन्होंने अभी तक मथुरा में अपना चार्ज किसी को नहीं सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनके पटल की अलमारी पर लगे ताले की चाबी अभी भी उनके पास है। इन अलमारियों का ताला खुले तो कई राज उजागर हो सकते हैं और जांच भी पूरी होने की उम्मीद है। गत दिवस आर्थिक अपराध शाखा के निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में टीम समाज कल्याण विभाग पहुंची। यहां उन्होंने कर्मचारियों के बयान दर्ज किए, साथ ही पत्रावली खंगाली। इसके साथ ही घोटाले में आरोपी 72 आईटीआई शिक्षण संस्थानों में भी जाकर जांच पड़ताल की। इधर, टीम ने आरोपी लिपिक नवीन मल्होत्रा को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। टीम के सदस्यों ने उसे मंगलवार को पत्रावली उपलब्ध कराने का समय दिया है। समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नवीन के पास अभी तक यहां का चार्ज है। उसने चार्ज किसी को नहीं दिया है। वर्तमान में वह मुरादाबाद में तैनात है।





व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान की भी हो रही जांच
जिले में चल रहे व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान की जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा कानपुर की टीम के सदस्य सभी कॉलेजों में जाकर जांच कर रहे हैं। विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि 2020 में उन्होंने व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा छात्रवृत्ति एवं सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी। इस मामले में सदर थाने में 71 मुकदमे भी दर्ज हुए। इसी मामले को लेकर टीम जांच को आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed