फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If organic farming is done, life will be saved

Mathura News: जैविक खेती होगी तो बचेगी जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
If organic farming is done, life will be saved
बलदेव में चौ चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर
बलदेव। ब्लाॅक सभागार में यथा शक्ति संस्था द्वारा चौ. चरण सिंह की पुण्य तिथि पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को जल बचाने व जैविक खेती करने का संकल्प दिलाया। पद्मश्री वक्ताओं ने कहा कि जल बचेगा तो जीवन बचेगा, जैविक खेती होगी तो जिंदगी बचेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शुभारंभ पद्मश्री कंवल सिंह चौहान, पद्मश्री भारत भूषण त्यागी, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय व रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, ब्लाॅक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर, सोनपाल सिंह ने दीप जलाकर किया। कंवल सिंह चौहान ने मक्का तकनीकी विधि से खेती करने के संबंध में जानकारी दी। भारत भूषण त्यागी ने कृषकों को जैविक खेती व अत्याधुनिक तकनीक से खेती करने के गुर सिखाये। उमाशंकर पांडेय ने खेत में मेड व पेड़ विधि से जल संरक्षण के बारे में बताया।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने विष मुक्त खेती व भूमि को संरक्षित करने के संबंध में जानकारी दी। संस्था सचिव तेजपाल सिंह ने किसानों को आधुनिक कृषि अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल सिंह ने जैविक खेती करने पर बल दिया। विपिन सिकरवार, महेश पाल सिंह, अवधेश रावत, लाल सिंह तोमर, रोहित सिकरवार, संजीव कुमार, वेदप्रकाश तांगर, हरिमोहन पाराशर, रामकुमार, भगवान सिंह, सुनील रावत आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजपाल सिंह भरंगर ने व संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed