फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   IECAR DG will be hounered in mathura university

आईसीएआर के डीजी को मानद उपाधि देगा वेटरिनरी विवि

Sat, 03 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला म्ाथ्ाुरा
ब्यूरो अमर उजाला म्ाथ्ाुरा Updated Sat, 03 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
IECAR DG will be hounered in mathura university
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा पहली बार डाक्टरेट में मानद उपाधि देने जा रहा है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डा. एस अय्यपन का चयन किया है।
विज्ञापन


वेटरिनरी विवि के दीक्षांत समारोह में दो फरवरी को भारत सरकार के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डा. अय्यपन को डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विवि ने दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी इंफाल के चांसलर पद्म विभूषण से सम्मानित डा. आरबी सिंह होंगे।
विज्ञापन


इस बार दीक्षांत समारोह में वेटरिनरी विवि कालेज ऑफ वेटरिनरी साइंस और कालेज ऑफ बायोटेक के 68 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेगा। इसमें स्नातक के 30 छात्र-छात्राएं कालेज ऑफ वेटरिनरी साइंस से हैं, 23 छात्र-छात्राएं स्नातकोत्तर और पांच पीएचडी की डिग्री पाने वाले हैं। कालेज ऑफ बायोटेक से सिर्फ दो छात्र इसमें स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed