फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Idgah side has given an application in court in case of Shri Krishna Janmabhoomi and Idgah in Mathura

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला: मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में दिया प्रार्थना-पत्र, कुछ ही घंटों में आ सकता फैसला

Thu, 25 May 2023 11:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 May 2023 11:16 AM IST
सार

मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले में मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दिया है। वहीं अमीन रिपोर्ट मामले में कोर्ट ने अपना आदेश रिजर्व कर लिया है। अब कुछ ही घंटों में फैसला आ सकता है। 

विज्ञापन
Idgah side has given an application in court in case of Shri Krishna Janmabhoomi and Idgah in Mathura
कोर्ट का आदेश - फोटो : अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह के राम-राम बैच्छोर मामले में ईदगाह पक्ष ने अदालत में प्रार्थना-पत्र दिया है। ईदगाह पक्ष ने यह प्रार्थना-पत्र मामले में खुद को प्रतिवादी बनाने के लिए दिया है। ज्ञात हो कि अदालत ने अमीन रिपोर्ट मामले में अपना आदेश रिजर्व किया हुआ है। 

विज्ञापन

ईदगाह पक्ष ने दिया प्रार्थना-पत्र

पूरा मामला आगरा की बेगम साहिबा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे राम-राम और बैच्छोर के विग्रह को निकाले जाने का है। मामले में गुरुवार को ईदगाह पक्ष ने खुद को प्रतिवादी बनाए जाने के लिए अदालत में प्रार्थना-पत्र दिया है। ईदगाह पक्ष के प्रार्थना-पत्र में अदालत ने सुनवाई भी की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट लिख क्लर्क ने खा लिया जहरः 'अधिकारी हर फाइल पर मांगते दो हजार रुपये, कर्मियों का करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

अमीन रिपोर्ट पर आदेश रिजर्व

मामले की सुनवाई सीनियर सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने अमीन रिपोर्ट पर आदेश रिजर्व किया है। आदेश की जानकारी दोपहर एक बजे तक होने की संभावना है। हालांकि अन्य मामलों की सुनवाई करीब एक घंटे बाद शुरू होगी। 


यह भी पढ़ेंः- Agra News: दो हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया कारोबारी, बैंक में जमा करने पहुंचा था 2.85

की गई है अमीन रिपोर्ट की मांग 

बताते चलें कि यह वाद पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने अदालत में दर्ज किया है। उनके द्वारा बेगम साहिबा मस्जिद की अमीन रिपोर्ट की मांग की गई है। इस पर सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। अब दोपहर बाद फैसला सुनाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed