फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   I am the modern day Meera of Krishna, I will make Braj a Chaman.

Mathura News: मैं, कृष्ण की आधुनिक दौर की मीरा हूं, ब्रज को चमन बना दूंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
I am the modern day Meera of Krishna, I will make Braj a Chaman.
- मथुरा से लगातार तीसरी जीत के बाद हेमामालिनी ने कहा, ब्रजवासियों से किया एक-एक वादा है याद
विज्ञापन

- मथुरा में एयरपोर्ट लाना और कृष्णा थीम पार्क बनवाना प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। मथुरा संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराने वाली भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने कहा कि वह कृष्ण की आधुनिक दौर की मीरा हैं। उनका संकल्प ब्रज को चमन बनाने का है। मंगलवार को चुनावी नतीजे आने के बाद कहा कि, ब्रजवासियों से मतदान पूर्व किया एक-एक वादा उन्हें याद है। अगले पांच साल में यहां के औद्योगिक और धार्मिक विकास पर काम करुंगी। यमुना जल शुद्धिकरण, मथुरा में एयरपोर्ट और कृष्णा थीम पार्क उनकी प्राथमिकता में है।

हेमामालिनी ने कहा कि उन्होंने जनता से वादा किया था कि इस बार लोकसभा में पहुंचीं तो मथुरा के लिए एयरपोर्ट बनवाने का प्रयास करुंगी। यह वादा मैं पूरा करुंगी। वहीं, यमुना पर कहा कि वहां काम करने की जरूरत है। मथुरा के लोग उसको लेकर बोलते भी हैं। उनको बताना है कि यह मेरे अकेली के हाथ में नहीं है। तीन राज्य (दिल्ली, हरियाणा, उप्र) को एकजुट होकर यमुना को स्वच्छ करने को काम करना है। यमुना जल शुद्धिकरण उनकी प्राथमिकता में है। इसके अलावा ब्रज 84 कोस परिक्रमा के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि ब्रज के विकास लिए पिछले दो कार्यकाल में बहुत काम किया। मगर, अगले पांच साल में बहुत कुछ करना बाकी है। कासगंज-मथुरा रेल लाइन का दोहरीकरण, मथुरा-गोवर्धन रिंग रोड, मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर एलिवेटेड ट्रैक, जिसमें नीचे सड़क और ऊपर मेट्रो होगी, अंतरराष्ट्रीय स्तर का सांस्कृतिक मंच, यमुना जल शुद्धीकरण, गंगाजल प्रोजेक्ट का विस्तार, 7डी कृष्णा थीम पार्क, विश्व स्तरीय साफ-सफाई व्यवस्था पर काम करना है। उन्होंने कहा कि विरासत को सहेजते हुए विकास पर काम होगा। इससे ब्रज में पर्यटन और रोजगार दोनों बढ़ेंगे। औद्योगिक विकास को लेकर कहा कि यहां के पारंपरिक साड़ी और चांदी उद्योग को किस प्रकार से बढ़ाया जा सकता है, उस पर उद्यमियों के साथ बैठक कर प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed