{"_id":"67c364e3a7442cdb3601ec5d","slug":"husband-commits-suicide-by-hanging-due-to-domestic-dispute-mathura-news-c-369-1-mt11009-125964-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घरेलू विवाद में पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घरेलू विवाद में पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के नगला मेवाती डब्लू कॉलोनी निवासी युवक ने शनिवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, नगला मेवाती डब्लू कॉलोनी निवासी गोलू (32) निजी कंपनी में काम करते थे। बीते दिनों दंपती का घरेलू विवाद हुआ था। इस कारण पत्नी नाराज होकर घर छोड़कर अपने मायके चली गई। इस बीच पति ने पत्नी से कई बार फोन से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। शनिवार को परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर को गोलू ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के घर पहुंचने के बाद उन्होंने बाहर से दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक कमरे में हलचल नहीं होने से परिवार वाले परेशान होने लगे। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो गोलू का शव फंदे लटका था। यह देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आनंद शाही ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है। शिकायत के मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।