फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Husband caught assuming wife as ruckus with lover

पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मानते पति ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
Husband caught assuming wife as ruckus with lover
गोवर्धन। पत्नी के साथ रंगरेलियां मनाते प्रेमी को पति ने रंगेहाथ एक गेस्ट हाउस में पकड़ लिया। पति ने पुलिस बुला कर पत्नी व प्रेमी को उसके सुपुर्द कर दिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के एंट्री रजिस्टर को भी कब्जे में ले लिया है। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोवर्धन के गेस्ट हाउसों में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को एक महिला मथुरा से अपने प्रेमी के साथ गोवर्धन पहुंची। बस स्टैंड के पास एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया। महिला का पति पीछा करते हुए गोवर्धन पहुंच गया। गेस्ट हाउस के कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पति को देख वह बगलें झांकने लगी। प्रेमी उसे लेकर वहां से भागने लगा। इसी बीच पति की सूचना पर वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस पत्नी व उसके प्रेमी को थाने ले गई।
विज्ञापन

पति ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस संबंध में जो भी प्रार्थनापत्र आएगा। उस पर सीओ गोवर्धन जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी के विवाद में समझौते में आए युवक ने बना लिए संबंध
पति के मुताबिक डेढ़ वर्ष पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसे सुलझाने पत्नी के परिजनों के साथ आरोपी युवक भी उसके घर आया था। इस बीच उसकी पत्नी से आंखें लड़ गई। सोमवार को पत्नी प्रेमी के साथ गोवर्धन पहुंची। एक गेस्ट हाउस में कमरा ले लिया। इसकी भनक लगने पर पति वहां पहुंच गया। उसने गेस्ट हाउस में पत्नी और प्रेमी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed